उत्तराखण्ड को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन, जनता को मिलेगा काठगोदाम और देहरादून के बीच तीसरा विकल्प

By: Shilpa Sat, 13 Jan 2024 10:56:26

उत्तराखण्ड को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन, जनता को मिलेगा काठगोदाम और देहरादून के बीच तीसरा विकल्प

देहरादून। भारतीय रेलवे बोर्ड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरे देश भर में चलाने की तैयारियों में जोर शोर से लगा हुआ है। रेलवे अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली में वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दे चुका है। अब रेलवे उत्तराखण्ड की जनता को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। इंडियन रेलवे अब काठगोदाम और देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। अभी तक इस रूट पर लोगों को दिक्कत होती रही है क्योंकि इन दोनों स्टेशनों के बीच केवल 2 ट्रेनें ही चलती हैं। इन दोनों स्टेशन के बीच चलने वाली एक ट्रेन जनशताब्दी है, जो सुबह देहरादून स्टेशन से रवाना होती है। दूसरी ट्रेन काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस है, जो केवल रात में चलती है। इस वजह से दिन के वक्त यात्रा करने वालों के लिए दिक्कत पेश आती है।

मिलेगा तीसरा विकल्प


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काठगोदाम और देहरादून के बीच नई वंद भारत ट्रेन दिन के वक्त चलेगी। जिससे इस रूट के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। ट्रेन जब शुरू की जाएगी तो कुमाऊं से देहरादून के लिए यह तीसरी ट्रेन का विकल्प होगा। फिलहाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही है। लेकिन अभी तक कुमाऊं से कोई भी वंदे भारत शुरू नहीं हुई है। इस बाबत राज्य के रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री की ओर से वंदे भारत को लेकर रेलवे को पत्र भी लिखा जा चुका है।

वंदे भारत ट्रेन को जानिए

वंदे भारत ट्रेन में अंदर काफी सुविधा जनक जरूरतों का ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन के जरिए देश में रेल यात्रा को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह ट्रेन यात्रियों को आराम, सामर्थ्य और गति का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करेगी। पहले चरण में दो नई ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। इनमें अयोध्या धाम से दरभंगा और मालदा टाउन से बेंगलुरू तक ट्रेन चलेगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com